देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सलमान खान भी आये साथ, लॉन्च की विश्वभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जा रही चीज

By रेनू तिवारी | May 25, 2020

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान विश्वभर में भारतीय सिनेमा का एक बड़ा नाम कहे जाते हैं। विश्वभर में सलमान खान के फैंस हैं। सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी दरियादिली के लिए भी काफी मशहूर हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई लोगों के घर का चूल्हा सलमान खान की बदौलत ही जलता हैं। सलमान खान ने कई एक्ट्रेस और एक्टर को लॉन्च किया और उनकी जिंदगी बना दी। एक तरह से कहें तो सलमान खान बॉलीवुड की मदर टेरेसा हैं। जिन्होंने इंडस्ट्री में अपने स्तर पर एक्टिंग के साथ-साथ बहुत समाजिक कार्य भी किए हैं। 

सलमान खान के पास फंड कहां से आता है? 

सलमान खान इतना सब कुछ करने के लिए फंड कहा से लाते हैं? तो उसके बारे में भी हम आपको बता दें कि सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार तो है ही साथ में प्रोड्यूसर भी हैं। सलमान खान एक फिल्म के लिए लगभग 60 करोड़ रुपए लेते हैं। अगर वह फीस नहीं लेते तो फिल्म के कलेक्शन में शेयर लेते हैं। इसके अलावा सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस हैं, जहां वह फिल्मों को प्रोड्यूज करते हैं। इसके अलावा सलमान खान टीवी के भी मशहूर होस्ट है। वह कलर्स के विवादित शो बिग बॉस को होस्ट करते हैं जिसके लिए उन्हें हर एपिसोड के लिए 10 से 15 लाख दिए जाते हैं। इसके अलावा सलमान खान के ब्रांड की काफी चीजें मार्केट में हैं जैसे बीइंग ह्यूमन ब्रांड के कपड़े आदि।

सलमान खान ने लॉन्च किया सेनेटाइजर 

सलमान खान ने अपनी ब्रांड बिजनेस चैन को आगे बढ़ाते हुए FRSH ब्रांड नाम से आज के विश्व की जरूरत सेनेटाइजर लॉन्च किया है। सलमान खान ने अपने नये  FRSH  ब्रांड के सेनेटाइजर की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ दिनों में आपके नजदीकी स्टोर पर से मिलेगा। इसकी प्राइज भी काफी कम है जिसमे आप आसानी से खरीद सकेंगे। सलमान खान ने कहा कि पहले हमारी टीम डीओ लॉन्च करने वाली थी लेकिन अबकी जरूरत को देखते हुए हमने सेनेटाइजर बनाया हैं इसकी क्वालटी काफी अच्छी हैं।

 

आपको बता दें कि इस समय पूरी दुनिया कोविड-19 की महामारी की चपेट में हैं 55 लाख से ज्यादा होल पूरे विश्वभर में इस बीमारी से संक्रमित हैं ऐसे में मास्क और सेनेटाइजर की काफी डिमांड हैं। ऐसे में बहुत की कंपनियां सेनेटाइजर और मास्क का निर्माण कर रही हैं। ऐसे में सलमान खान ने भी अपने ब्रांड का सेनेटाइजर लॉन्च किया हैं।

 

 

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए शुरु हुआ मतदान, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

MI vs SRH IPL 2024: सूर्या की आक्रामक शतकीय पारी से मुंबई ने सनराइजर्स को सात विकेट से हराया

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut