सलमान खान ने जय हो के सह-कलाकार मुकुल देव को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2025

फिल्म अभिनेता सलमान खान ने 2014 की फिल्म जय हो में अपने सह-कलाकार मुकुल देव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। देव को सन ऑफ सरदार , यमला पगला दीवाना और आर...राजकुमार जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उनके भाई राहुल देव ने बताया कि नयी दिल्ली में शुक्रवार रात खराब स्वास्थ्य के कारण उनका निधन हो गया।

अभिनेता फरहान अख्तर और वरुण धवन ने भी अपने-अपने इंस्टाग्राम पेज पर देव को श्रद्धांजलि दी। फरहान ने एक पुरानी पोस्ट के साथ लिखा, मुकुल देव के असामयिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। पिछले दो दशकों में जब भी हम मिले, वह सच्ची गर्मजोशी और मुस्कान के साथ मिले। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें भाई। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। धवन ने देव की पहली फिल्म दस्तक के गाने जादू भरी आंखें का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें मुकुल देव।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर