बहन अर्पिता के घर सलमान खान ने की गणेश आरती, एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

By रेनू तिवारी | Sep 01, 2022

बॉलीवुड के भाईजान जहां एक तरफ ईद सेलेब्रेट करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ गणपति समारोह को भी धूमधाम से मनाते हैं। सलमान खान हर साल गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा अर्चना करते हैं। कई बार वह अपने घर पर भी गणपति लेकर आये। उनकी बहन की जब शादी नहीं हुई थी जब तक गणेश चतुर्थी सलमान के घर पर ही मनायी जाती थी लेकिन अब सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर जाकर सलमान खान गणपति समारोह का उत्सव मनाते हैं। 31 अगस्त को सलमान खान बहन अर्पिता खान शर्मा के आवास पर गणपति समारोह में शामिल हुए। एक था टाइगर स्टार ने एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्हें अर्पिता, आयुष शर्मा और रितेश देशमुख के साथ आरती करते देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के प्यार में कौन बना था विलेन, आखिर क्यों हुआ था दोनों का ब्रेकअप?

वीडियो में अर्पिता, आयुष और रितेश देशमुख भी आरती करते नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने हाल ही में आगामी फिल्म किसी का भाई .. किसी की जान से अपना पहला लुक साझा किया, जिसे पहले कभी ईद कभी दीवाली नाम दिया गया था। अभिनेता 31 अगस्त को शाम को बहन अर्पिता खान शर्मा के आवास पर गणपति समारोह के लिए पहुंचे। वह एक सफेद शर्ट और नीले रंग की डेनिम में दिख रहे थे।

गणेश चतुर्थी भारत में सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। गणपति की मूर्तियों को घर लाया जाता है, पंडालों को सजाया जाता है, मोदक और अन्य व्यंजन तैयार किए जाते हैं, जिसके बाद भगवान गणेश की पूजा की जाती है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है। 10 दिनों की समाप्ति के बाद, गणेश की मूर्ति को एक जल निकाय में विसर्जित कर दिया जाता है।

  

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing