महामारी के बीच सलमान खान ने की लोगों की मदद, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को खाने के पैकेट भेजे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2021

मुंबई। अभिनेता सलमान खान ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए रविवार को खाने के पांच हजार पैकेट भेजे। खान भोजन पैक करके भेजने की प्रक्रिया की निगरानी करने के लिए बांद्रा स्थित रेस्तरां पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना की सुनामी के बीच महेश बाबू ने लोगों से की प्लाज्मा दान करने की अपील

युवा सेना के सदस्य राहुल कनल ने ट्विटर पर अभिनेता की एक तस्वीर साझा की, जिसमें खान रेस्तरां में दिख रहे हैं। कनल ने लिखा, ‘‘एक बड़ी टीम। वहां (परिसर) पहुंचने के लिए सलमान का शुक्रिया कैसे अदा करूं। वह जब खाने की वस्तुओं की निगरानी के लिए अचानक आ जाएं, तो आप इससे अधिक और क्या मांग सकते हैं।’’ कनल ने ट्वीट करके बताया कि खान ने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को खाने के 5,000 पैकेट भेजे।

प्रमुख खबरें

UP में 2017 से पहले भर्तियों में चलता था सैफई सिंडिकेट, Yogi Adityanath ने साधा निशाना

Supreme Court ने Delhi NCR प्रदूषण पर जताई चिंता, वाहनों के धुएं को बताया बड़ा कारण

दिग्गज अभिनेता Dharmendra को याद कर भावुक हुए Sunny Deol, बेटे राजवीर संग पहुंचे लोनावला फार्महाउस, शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Congress नेता Jairam Ramesh बोले, PM2.5 मानक अद्यतन करें और NCAP में सुधार हो