Israel-Iran War पर सलमान खुर्शीद का Modi Govt पर हमला, पूछा- हमारी आवाज कहां है?

By अंकित सिंह | Feb 28, 2026

पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने शनिवार को इजरायल-ईरान संघर्ष में भारत के रुख पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या हम इसमें भागीदार हैं या सच बोलने की हिम्मत नहीं करते? भाजपा सरकार को निशाना बनाते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री इजरायल गए। उनके दौरे के तुरंत बाद इजरायल ने ईरान के खिलाफ शत्रुतापूर्ण कार्रवाई करने का फैसला किया। ईरान के साथ हमारे भी संबंध हैं... चाहे ईरान से बात हो या इजरायल से, हम क्यों नहीं बोल रहे हैं? हमारी आवाज कहां है?... या तो हम जो कुछ भी हो रहा है उसमें भागीदार हैं, या हम सच बोलने की हिम्मत नहीं करते। जो भी हो, यह हमारे लिए बुरा है... यह दुनिया के लिए बुरा हो रहा है।

जयराम रमेश ने लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप हफ्तों से ईरान के साथ कूटनीति और बातचीत का ढोंग करते रहे। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और अमेरिका के कट्टरपंथियों के उकसावे पर उन्होंने सत्ता परिवर्तन के उद्देश्य से सैन्य हमला शुरू किया है। पोस्ट में लिखा गया कि कांग्रेस कांग्रेस इस हमले की निंदा करती है और भारत सरकार से शत्रुता को तत्काल समाप्त करने में मदद करने का आह्वान करती है। भारत सरकार को पश्चिम एशिया क्षेत्र में रहने और काम करने वाले लाखों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Politics: DMK की हारी हुई सीटों पर Congress का दांव, क्या Seat Sharing पर बनेगी बात?

इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर संयुक्त सैन्य हमला किया, जिसका कोडनेम 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' था। इस हमले में सैन्य ठिकानों, मिसाइल उत्पादन सुविधाओं और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय के पास के इलाकों को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी तेहरान के कई मंत्रालयों पर हमले हुए और निवासियों ने जोरदार धमाकों की आवाजें सुनीं। इजराइल द्वारा किए गए इस पूर्व-नियोजित सैन्य हमले के बाद तनाव बढ़ गया, जिसमें राजधानी समेत कई ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

प्रमुख खबरें

US Iran Peace Treaty पर अमेरिका की ओर से कौन करेगा स्विट्जरलैंड में हस्ताक्षर? Donald Trump ने आखिरकार साफ की स्थिति

क्या काम न मिलने की वजह से Sanchita Ugale ने की आत्महत्या? एक्ट्रेस के दादा ने तोड़ी चुप्पी- उसका कोई गॉडफादर नहीं था

Modi Trump Meeting In France | G7 Summit में प्रधानमंत्री मोदी की एंट्री! क्या ट्रंप के साथ होने वाली इस महाबैठक से बदलेगा दुनिया का समीकरण?

US Iran Peace Treaty | 300 अरब डॉलर का वो सीक्रेट पन्ना, जिसने अमेरिका-ईरान की महाडील पर लगाया ब्रेक! ट्रंप बोले- यह झूठ है!