वेंटिलेटर पर सलमान रुश्दी, गंवा सकते हैं एक आंख, चाकू घोंपने से लीवर क्षतिग्रस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2022

न्यूयॉर्क (अमेरिका)। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति के हमले में घायल हुए अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर हैं और उनकी एक आंख खोने की आशंका है। ‘‘चाकू से हमले’’ के बाद उनका लीवर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उनके एजेंट ने यह जानकारी दी और कहा कि ‘‘खबर अच्छी नहीं है’’। न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) ने बताया कि रुश्दी के एजेंट एंड्रयू वायली के अनुसार, लेखक वेंटिलेटर पर हैं और बात नहीं कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सलमान रुश्दी का इलाज करने वाले चिकित्सक ने कहा, उनके शरीर पर चाकू के हमले के कई निशान थे

स्टैनिजेव्स्की ने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा कर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने तक रुश्दी का वहां कार्यक्रम में मौजूद ‘‘एक डॉक्टर ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया’’। लेखक को तब एक स्थानीय ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया और स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10 बजकर 47 मिनट पर हुए हमले के कई घंटे बाद शाम लगभग पांच बजे उन्हें ‘‘सर्जरी से गुजरना’’ पड़ा। मटर की राष्ट्रीयता के बारे में एक सवाल के जवाब में स्टैनिजेव्स्की ने कहा, ‘‘मुझे अब तक इसकी जानकारी नहीं है।’’ स्टैनिजेव्स्की ने कहा, ‘‘हम एक अपडेट प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि अधिकारी ‘‘विभिन्न वस्तुओं के लिए तलाशी वारंट प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं। घटनास्थल से एक बैग बरामद हुआ था। विद्युत उपकरण भी थे’’। उन्होंने कहा कि फिलहाल, यह माना जा रहा है कि संदिग्ध ने ‘‘अकेले घटना को अंजाम दिया था’’। स्टैनिजेव्स्की ने कहा कि ‘‘हमले का मकसद’’ निर्धारित करने के लिए हम एफबीआई, शेरिफ कार्यालय के साथ काम कर रहे हैं। रुश्दी चौटाउक्वा में एक विशेष कार्यक्रम में व्याख्यान देने वाले थे।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट