By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2024
कर्नाटक के मंगलुरु शहर के बोलार क्षेत्र में शनिवार शाम एक व्यक्ति ने एक सैलून संचालक पर उसकी दुकान में घुसकर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के बोलार इलाके में एक सैलून में हुई इस वारदात को 55 वर्षीय आनन्द सापल्या ने अंजाम दिया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि आनन्द ने सैलून में घुसकर 65 वर्षीय एडविन विनय कुमार पर चाकू से अनेक वार किये जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि विनय को जिला अस्पताल वेनलॉक में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसने बताया कि हमलावर की तलाश जारी है।