तिरंगा थाम कर कश्मीरियों का जोश हो जाता है हाई, Salute Tiranga Rally में उमड़े विभिन्न स्कूलों के छात्र

By नीरज कुमार दुबे | Aug 01, 2024

जम्मू-कश्मीर से जब अनुच्छेद 370 हटाया जा रहा था तब कुछ कश्मीरी नेताओं ने मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर ऐसा हुआ तो कश्मीर में कोई तिरंगा उठाने वाला नहीं बचेगा। लेकिन अनुच्छेद 370 हटते ही हर हाथ में तिरंगा आ गया और हर घर पर तिरंगा लहराने लगा। जिस लाल चौक पर तिरंगा फहराना अपने आप में चुनौती थी वहां तिरंगा शान से फहरा भी रहा है और लोग बिना किसी डर के तिरंगे के साथ सेल्फी भी लेते नजर आते हैं। अब जबकि स्वतंत्रता दिवस आने को है तो कश्मीर में इससे जुड़े समारोहों की तैयारियों में स्थानीय लोग और छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर व तीन राज्यों में अधिकारियों के तबादले पर निर्देश जारी किए

हम आपको यह भी बता दें कि पिछले साल सैल्यूट तिरंगा संगठन की ओर से डल झील पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था। उस दौरान तिरंगा शिकारा रैली का जो अद्भुत दृश्य सामने आया था उसकी देशभर में सराहना हुई थी।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu | विधानसभा में मंत्री से हुई चूक तो सामने आए मुख्यमंत्री विजय, करुणानिधि के अपमान पर खुद मांगी माफ़ी

Delhi Police ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन में अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों को नकारा, 30,000 की भीड़ और हिंसा का दिया हवाला

High Hemoglobin भी है जानलेवा, Heart Attack और Stroke का बढ़ सकता है गंभीर खतरा

Bhind Road Accident | मध्य प्रदेश के भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा! पिक-अप और ट्रक की टक्कर में UP के 8 मजदूरों की मौत, 30 से अधिक घायल