Shaheed Diwas 2026: Mahatma Gandhi समेत देश के हर वीर को सलाम, क्यों खास है 30 जनवरी

By अनन्या मिश्रा | Jan 30, 2026

हर साल 30 जनवरी को देश में शहीद दिवस मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है। 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्याकर दी गई थी। ऐसे में यह दिन महात्मा गांधी के बलिदान के लिए याद दिया जाता है। यह वह दिन है, जो हमें आजादी की कीमत की याद दिलाती है। इस दिन देश की बड़ी क्षति हुई थी। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और क्यों मनाया जाता है यह दिन।

शहीद दिवस

यह दिन सिर्फ गांधी जी को याद करने का नहीं बल्कि उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है। जिन्होंने देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। शहीद दिवस का दिन हमें बलिदान, त्याग और देशभक्ति की भावना से जोड़ता है।

जानिए कैसे मनाते हैं ये दिन

इस दिन सुबह देशभर में 2 मिनट का मौन रखा जाता है।

इस दिन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य नेता राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

शहीद दिवस के दिन स्कूल-कॉलेजों में निबंध, भाषण और देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस दिन महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को दोहराया जाता है।

प्रमुख खबरें

Rajpal Yadav के सपोर्ट में Salman Khan का पोस्ट, लिखा- लोग जोश में कुछ भी बोल देते हैं

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?