सैम कुरेन बोले, मुझे हैट्रिक के बारे में पता ही नहीं चला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

मोहाली। आईपीएल में हैट्रिक जमाने वाले सबसे युवा इंग्लैंड और किंग्स इलेवन पंजाब के हरफनमौला सैम कुरेन ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक बनाई है। बायें हाथ के तेज गेंदबाज की हैट्रिक आईपीएल के मौजूदा सत्र की पहली हैट्रिक है । किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया। 

कुरेन को इस साल पंजाब ने सात करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। वह रोहित शर्मा को पछाड़कर आईपीएल में हैट्रिक जमाने वाले सबसे युवा हो गए। शर्मा ने 2009 में 22 बरस की उम्र में मुंबई इंडियंस के लिये डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ यह कमाल किया था। कुरेन ने कहा ,‘‘ मुझे हैट्रिक के बारे में पता ही नहीं चला। जब हम मैच जीते तो एक खिलाड़ी मेरे पास आकर बोला कि तुमने हैट्रिक बनाई है। मुझे पता ही नहीं था।’’

इसे भी पढ़ें: पीसीबी ने देर रात तक पार्टी में रहने पर उमर पर जूर्माना लगया

दिल्ली को 21 गेंद में 23 रन चाहिये थे और उसके सात विकेट बाकी है लेकिन कुरेन ने मैच का पासा पलट दिया। कुरेन ने कहा, ‘‘अश्विन ने मुझे बताया कि क्या करना है। रियान हैरिस थर्डमैन में खड़ा था। स्थानीय बल्लेबाजों के मामले में मुझे खिलाड़ियों से पूछना पड़ता है कि वह कहां मारेगा। शमी ने दो बेहतरीन ओवर फेंके थे जिसका फायदा मिला।’’

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड