सैम कुरेन को आईपीएल के बाद बेहतर गेंदबाज बनने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2019

नयी दिल्ली। इंग्लैंड के युवा आलराउंडर सैम कुरेन अपनी तीखी इनस्विंगर के कारण पहले ही खास पहचान बना चुके हैं और वर्तमान में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का साथ मिलने से इस 20 वर्षीय क्रिकेटर को लगता है कि अपने पहले आईपीएल के बाद वह और बेहतर खिलाड़ी बनकर उभरेंगे। कुरेनपिछले साल भारत के खिलाफ एजबेस्टन में अपने दूसरे टेस्ट मैच में ही शानदार प्रदर्शन करके मैन आफ द मैच बने थे। इसके बाद वह तेजी से आगे बढ़े हैं। किंग्स इलेवन पंजाब ने इस सत्र में उनकी सेवाएं लेने के लिये 7.2 करोड़ रूपये की मोटी धनराशि दी है और वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैट्रिक लेकर इस विश्वास पर खरे भी उतरे। 

इसे भी पढ़ें: मायावती ने भाजपा के संकल्प पत्र को छलावा बताया, बोलीं- हांडी बार बार नहीं चढ़ती है

कुरेन ने कहा, ‘‘मैंने यहां आने से पहले इंग्लैंड में कुछ खिलाड़ियों से बात की और उनकी स्पष्ट राय थी कि यह टूर्नामेंट कितना अच्छा है और अब मैं खुद देख सकता हूं कि इसका स्तर काफी ऊंचा है।’’जिम्बाब्वे के पूर्व आलराउंडर केविन कुरेन के पुत्र और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टॉम कुरेन के छोटे भाई ने कहा, ‘‘मैं शमी का दिमाग पढ़ने की कोशिश करता हूं। निश्चित तौर पर वह बेहतरीन गेंदबाज है और मैं उससे काफी कुछ सीख रहा हूं विशेषकर भारतीय परिस्थितियों में गेंदबाजी करना और मुझे पूरा विश्वास है कि टूर्नामेंट के आखिर में मैं बेहतर गेंदबाज बन जाऊंगा।’’

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!