समाजवादी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया, अनशन पर बैठे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

लखनऊ। अमेठी के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने रविवार को सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और हजरतगंज (अटल चौक) में गांधी प्रतिमा के पास अनशन पर बैठ गये। राकेश प्रताप सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘आज मैंने विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया।’’ उन्होंने सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘हमने कुछ मांगें उठाई थी और सरकार ने पूरा करने का सदन में आश्‍वासन दिया था लेकिन पूरा नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: अभिनेत्री-राजनीति में आयी उर्मिला मातोंडकर कोरोना वायरस से संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सपा नेता ने कहा, ‘‘मैं अपने आप को वर्तमान शासनकाल में जनसमस्याओं के निस्तारण में सक्षम नहीं पा रहा हूं जिससे मेरा वर्तमान विधानसभा में सदस्य के रूप में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। अत: मैं विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र देकर अनशन पर बैठ रहा हूं। कृपया मेरा त्यागपत्र स्‍वीकार करें। विधायक का त्यागपत्र स्‍वीकार किये जाने के संदर्भ में पूछे जाने पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पीटीआई- से कहा, ‘‘विधानसभा सदस्य राकेश प्रताप सिंह ने आज मुझसे मिलकर अपना त्यागपत्र सौंपा है। जो नियम हैं, संवैधानिक व्‍यवस्‍था है, उसे ध्यान में रखते हुए ही कोई निर्णय होगा।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत