समाजवादी पार्टी का हर महीने की तीन तारीख को लखीमपुर किसान स्मृति दिवस मनाने का आह्वान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने लखीमपुर खीरी मामले में भाजपा की क्रूरता के बारे में लोगों को याद दिलाने के लिए हर महीने की तीन तारीख को लखीमपुर किसान स्मृति दिवस मनाने का आह्वान किया है। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के समस्त निवासियों, किसानों के शुभचिंतकों और सपा तथा अन्य सहयोगी दलों से अपील है कि अब से हर महीने की तीन तारीख को लखीमपुर किसान स्मृति दिवस मनाए और लोगों को भाजपा की क्रूरता की याद दिलाएं। तीन नवंबर को सब किसान स्मृति दीप जलाएं और अन्नदाताओं का मान बढ़ाएं।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर