फिल्म सिटी को लेकर CM योगी की बैठक पर अखिलेश ने कसा तंज, जानिए क्या कुछ कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोएडा में फिल्म सिटी के निर्माण के सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को फिल्मी हस्तियों की डिजिटल बैठक पर तंज करते हुए कहा कि यह “फ्लॉप पिक्चर” अब उतरने वाली है। अखिलेश ने फिल्म सिटी को अपने कार्यकाल की उपलब्धि बताते हुए एक ट्वीट में कहा कि अब सपा काल की फ़िल्म सिटी का श्रेय लेने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार कैंची लेकर फ़ीता काटने को तैयार खड़ी है पर अब न तो उनके अभिनेता का अभिनय काम आ रहा है, न ही कोई डॉयलाग। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर इसी ट्वीट में कहा कि उनकी फ़्लॉप पिक्चर उतरने वाली है क्योंकि प्रदेश की असली तस्वीर बनाने वालों की एडवांस बुकिंग हो गयी है। 

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी