पीयूष जैन का सपा से कोई लेना देना नहीं, भाजपा को सौहार्द की सुगंध पसंद नहीं: अखिलेश यादव

By अनुराग गुप्ता | Dec 31, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग नफरत के दुर्गंध फैलाने वाले हैं। यह लोग सौहार्द की सुगंध को कैसे पसंद करेंगे। इसीलिए जानबूझकर समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुख इस बात की है कि लखनऊ से लेकर दिल्ली वाले तक कन्नौज की पहचान को बदनाम करने में लगे हुए हैं। मैं पहले दिन से कह रहा हूं जिस जगह पर छापा मारा गया है, उससे समाजवादी पार्टी का कोई संबंध नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: UP में पलायन कराने वालों का हुआ पलायन, योगी सरकार ने अपराधियों का किया सफाया: अमित शाह 

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के तहत इत्र व्यापारियों और कुछ अन्य से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कन्नौज, कानपुर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, सूरत, मुंबई और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। करीब 20 परिसरों में यह कार्रवाई की गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट में दावा किया कि कन्नौज में उसके विधान पार्षद (एमएलसी) पुष्पराज उर्फ ​​पम्पी जैन के परिसरों पर छापेमारी की गई है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली के 100 सरकारी स्कूलों में बनेंगे चिकित्सा कक्ष, 5 करोड़ रुपये का बजट तय

Child Safety पर Meta का $17 Billion का बड़ा समझौता, YouTube और Snapchat के लिए बढ़ी बड़ी Tension

शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 20.72 लाख रुपये ठगने वाला बैंक उपप्रबंधक दो साथियों समेत गिरफ्तार

Apple Investors की बंपर कमाई: Tim Cook के कार्यकाल में 25 गुना उछला Share Price और Market Value