क्या अखिलेश को झटका देने की तैयारी में हैं दूसरे चाचा ? योगी आदित्यनाथ से मिले रामगोपाल यादव

By अनुराग गुप्ता | Aug 02, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हौसले जितने ज्यादा बढ़े हैं, ठीक उसके उलट विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) को उतना ही ज्यादा नुकसान होता जा रहा है। सपा अपने गठबंधन साथियों को चुनाव बाद संभालने में नाकामयाब रही। ऐसे में अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव के साथ रिश्ते भी खराब हो गए और तो और शिवपाल यादव और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने साथ भी छोड़ दिया।

आपको बता दें कि रामगोपाल यादव ने योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। सूत्रों ने पुष्टि की कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है। यहां मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पांच कालीदास मार्ग स्थित आवास पर उनके बीच यह मुलाकात हुई। इसके बाद सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक बयान जारी हुआ। जिसके बाद राजनीतिक हलचलों पर विराम लगा

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव को राजभर का जवाब- तलाक स्वीकार करते हैं, अगला ठिकाना बहुजन समाज पार्टी होगी 

सपा ने ट्वीट किया कि आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से लखनऊ में मुलाक़ात की। प्रदेशभर में पिछड़ों और मुसलमानों पर एकतरफा फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनके उत्पीड़न के संदर्भ में की बात। फर्जी मुकदमों को वापस ले सरकार।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी