समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी, जाति जनगणना पर जोर, KG से PG तक फ्री पढ़ाई का वादा

By अंकित सिंह | Apr 10, 2024

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र लॉन्च करते हुए पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को 'जनता का मांग पत्र- हमारा अधिकार' नाम दिया है। इस विज़न डॉक्यूमेंट में मुख्य मांगें हैं - संविधान की रक्षा का अधिकार, लोकतंत्र की रक्षा का अधिकार, मीडिया की स्वतंत्रता का अधिकार और देश के विकास के लिए सामाजिक न्याय का अधिकार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है। जातीय जनगणना देश के विकास की धुरी है।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: शिवपाल या उनके बेटे आदित्य यादव? बदायूं सीट पर प्रत्याशी को लेकर कन्फ्यूज दिख रही सपा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट में कहा गया है- जाति जनगणना में देरी नहीं होनी चाहिए। हम 2025 तक जाति जनगणना कराएंगे और उसके आधार पर 2029 तक सभी के लिए न्याय और भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी और उसकी गणना भी स्वामीनाथन फॉर्मूले के आधार पर की जाएगी। घोषणापत्र के मुताबिक अर्धसैनिक कर्मियों सहित सभी के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) शुरू की जाएगी। अग्निवीर नीति को समाप्त किया जाएगा और सशस्त्र बलों में फिर से नियमित भर्तियां की जाएंगी। 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh में प्रथम चरण की आठ सीटों पर 28 दागी, दागियों को टिकट देने में बसपा अव्वल

मुख्य घोषणाएँ 

- समाजवादी पार्टी ने कहा कि वह 2025 तक जाति जनगणना कराएगी और उसके आधार पर 2029 तक सभी के लिए न्याय और भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

- समाजवादी पार्टी 'अग्निपथ' योजना को समाप्त कर सशस्त्र बलों में नियमित भर्ती शुरू करेगी।

- किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, जिसकी गणना स्वामीनाथन फार्मूले के आधार पर की जाएगी।

- अर्धसैनिक कर्मियों सहित सभी के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) शुरू की जाएगी।

- केजी से पीजी कक्षाओं तक लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने Diwali पर पहली बार दिखाया बेटे Vihaan का चेहरा

Japan के मध्य हिस्से में 5.7 तीव्रता का Earthquake, Aichi में 20 से ज्यादा घायल

Korean Skincare का Rice Mask दूर करेगा चेहरे की Tanning और Pigmentation

सपा और Congress पर बरसे Yogi Adityanath, लगाया Ayodhya के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप