उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, महंगाई तथा बकाया गन्ना मूल्य समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने बृहस्पतिवार को राज्य के सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। सपा प्रवक्ता डॉक्टर आशुतोष वर्मा ने यहां बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन महंगाई, कानून- व्यवस्था, बेरोजगारी, गन्ना बकाया मूल्य भुगतान समेत 16 सूत्री मांगों को लेकर किया गया।

इसे भी पढ़ें: बोरिस जॉनसन और नरेंद्र मोदी की साथ में छपी तस्वीर पर बवाल, ब्रिटिश संसद में तीखी बहस

वर्मा ने कहा कि यह संदेश उन लोगों के लिए भी है, जो यह कहा करते थे कि सपा ज़मीन पर नहीं उतरती। आज वह आकर देख सकते हैं कि अगर पूरे प्रदेश में कोई ज़मीनी पार्टी है, तो वह सपा ही है।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत