समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में कराया गया भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2021

सीतापुर (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान की तबीयत एक बार फिर खराब होने के बाद सोमवार को उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। सीतापुर जिला कारागार के जेलर आरएस यादव ने बताया कि आजम को आज सुबह सांस लेने में तकलीफ हुई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी जांच की, तो उनका ‘ऑक्सीजन’ का स्तर कम पाया गया।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में ईद पर ज्यादा लोगों के साथ नमाज करने की मांग उठी , CM को सौपा ज्ञापन

आजम को पुलिस सुरक्षा के साथ एक एम्बुलेंस में दोपहर करीब दो बजे लखनऊ के लिए रवाना किया गया। गौरतलब है कि धोखाधड़ी तथा कई अन्य मामलों में सीतापुर जेल में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला इस साल मई में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। संक्रमित पाए जाने के बाद भी उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा