मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी को बताया दंगेश, बोले- पिछली सरकार मजबूत नहीं मजबूर थी

By अनुराग गुप्ता | Feb 22, 2022

बहराइच। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच घमासान तेज हो गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाश ने मंगलवार को बहराइच में समाजवादी पार्टी को 'दंगेश' बताया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने रामायण में लंकेश के बारे में सुना होगा, ठीक उसी प्रकार समाजवादी पार्टी को दंगेश कहा जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने राम जन्मभूमि का मामला अटकाया तो सपा ने रामभक्तों पर चलाई थीं गोलियां: देवरिया में विपक्षियों पर बरसे जेपी नड्डा

उन्होंने कहा कि पहले के लोग इसलिए बिजली नहीं आने देते थे क्योंकि चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती है। बिजली गायब कर दो फिर किसान के खेत का पंपिंग सेट चोरी कर दो। अब तो ये नहीं हो सकता, इस भय से आज़ादी मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मज़बूत सरकार एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर भी साथ-साथ चलता है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने एक मज़बूत सरकार दी। इससे पहले जो सपा सरकार आई थी वो मज़बूत नहीं मज़बूर थी।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी