क्या गोरखपुर से चंद्रशेखर आजाद का समर्थन करेगी समाजवादी पार्टी? अखिलेश यादव ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Jan 20, 2022

उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। चुनावी ऐलान के साथ ही अब प्रत्याशी भी मैदान में पूरे दमखम के साथ उतरने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा ने गोरखपुर शहर से प्रत्याशी बनाया है। आज आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर सीट से योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल किया गया। इस सवाल का जवाब अखिलेश यादव ने सीधे-सीधे तो नहीं दिया लेकिन यह जरूर कहा कि गोरखपुर इकाई के प्रत्याशियों से बात करके इस बात पर फैसला लिया जाएगा। अखिलेश ने दावा किया कि गोरखपुर से कई लोगों ने टिकट मांगे हैं। पार्टी गोरखपुर यूनिट से बात करेगी और फिर प्रत्याशी पर फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि गोरखपुर सदर सीट पर छठे चरण में मतदान होना है। इसके अलावा आज अखिलेश यादव ने राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कई कामों को लेकर ऐलान किए है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी सरकार बनते ही राज्य में पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से बहाल कर दिया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कर दिया जाएगा। यह समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। 2005 से पूर्व कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने नारा दिया, "सपा का संकल्प, कर्मचारियों का होगा कायाकल्प", "कर्मचारियों का इंकलाब होगा, बाईस में बदलाव होगा"

प्रमुख खबरें

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी

1 लाख डॉलर दो...नाचते-नाचते ट्रंप ने भारतीयों को दिया एक और बड़ा झटका, H1B Visa वाले सावधान!

एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में Bangladesh से भिड़ेगा भारत, आक्रामक शुरुआत पर नजर