Jammu-Kashmir Assembly Elections: समाजवादी पार्टी जम्मू-कश्मीर में सात सीटों पर लड़ेगी चुनाव

By संजय सक्सेना | Aug 28, 2024

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी अगले महीने सितंबर में जम्मू कश्मीर और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी भी मैदान में उतारेगी। भले ही इससे पार्टी को कोई खा फायदा नहीं होगा, लेकिन अखिलेश यादव, जो अपनी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए जी तोड़ कोशिशें कर रहे हैं। उसके लिये यह चुनाव फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं। राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त करने और दूसरे राज्यों में अपना विस्तार करने के लिए समाजवादी पार्टी जम्मू कश्मीर की सात सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। अखिलेश ने जे एंड के में चुनावी तैयारी के लिए जियालाल वर्मा को जम्मू-कश्मीर का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वर्मा ने प्रत्याशियों के नामों की सूची भी अखिलेश यादव को सौंप दी है। आजकल में इस सूची का ऐलान हो सकता है। गौर करने वाली बात यहां ये है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बिना कांग्रेस के गठबंधन के उतर रही है। सपा ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन कश्मीर के कांग्रेस गठबंधन में सपा को जगह नहीं मिल पाई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर