पूरी क्षमता के साथ प्रवासी मजदूरों की मदद करेगी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मुश्किल वक्त में उनकी पार्टी प्रवासी मजदूरों के साथ है और पार्टी अपनी पूरी क्षमता से उनकी भरपूर मदद करेगी। अखिलेश ने बताया कि लॉकडाउन के कारण रोजगार खो चुके तमाम प्रवासी श्रमिक भारी मुश्किलों का सामना करते हुए अपने घरों को लौट रहे हैं। सपा उनकी मदद के लिए शुरू से ही तत्पर रही और वह अब भी इस काम के लिए मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि हम कोरोना महामारी के इस दौर में प्रवासी श्रमिकों और आम लोगों के लिए जितना कर सकते थे, कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता और नेता भी अपने स्तर से लोगों की मदद कर रहे हैं। यह कोई एहसान नहीं है बल्कि फर्ज है। पार्टी अपनी पूरी क्षमता से श्रमिकों की मदद जारी रखेगी। 

इसे भी पढ़ें: विधायक बने रहेंगे शिवपाल, SP के आग्रह पर सदस्यता के खिलाफ अर्जी वापस 

नेता ने बताया कि पार्टी ने पिछले दिनों बहराइच में भारत नेपाल सीमा पर नो मैंस लैंड में जन्मे बॉर्डर नामक लड़के के माता-पिता को 50 हजार रुपए की सहायता दी है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को इस समय वित्तीय मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है और सरकार को उनकी खाली जेब में संतोषजनक मात्रा में धनराशि डालनी चाहिए ताकि उनका गुजर-बसर हो सके। सपा पहले भी मुश्किल वक्त में गरीबों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार