समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर कर दी ये बड़ी मांग

By अंकित सिंह | Jan 08, 2025

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर 5 फरवरी, 2025 को मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में सभी 414 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की मांग की है। पार्टी ने अनुरोध किया है कि वेबकास्टिंग लिंक को उम्मीदवारों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाए, जिससे वे मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर सकें और स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कर सकें।

इसे भी पढ़ें: आकाश से भी ऊंची है सनातन की परंपरा, इसकी तुलना नहीं की जा सकती : Adityanath

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर के हवाले से बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, निर्वाचन की अधिसूचना 10 जनवरी 2025 (शुक्रवार) को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी(शुक्रवार) है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी (शनिवार) को होगी। उन्होंने बताया कि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 जनवरी (सोमवार) तय की गई है। चंद्रशेखर के अनुसार मतदान पांच फरवरी 2025 (बुधवार) को होगा, और मतगणना आठ फरवरी (शनिवार) को संपन्न होगी।

प्रमुख खबरें

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार