PM मोदी की रैली में दंगे की साजिश का समाजवादी प्लान डिकोड, पुलिस ने 5 सपा कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Dec 29, 2021

कानपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के दौरान एक साजिश का खुलासा हुआ है। इस साजिश में समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज के आधार पर इस साजिश का पर्दाफाश हुआ है। कानपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही कार में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने 5 सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। समाजवादी पार्टी ने गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर दिया।

पीएम मोदी की कानपुर में रैली थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बीजेपी का झंडा लगी एक कार पर समाजवादी पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ता पथराव कर रहे थे। इन लोगों ने पीएम का पुतला भी फूंका और लोगों को भड़काने की साजिश रची। पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ है कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नौबस्ता इलाके में अपनी कार पर ही बीजेपी का झंडा लगाकर तोड़फोड़ और आगजनी की और पीएम की रैली से पहले तोड़फोड़ और आगजनी का वीडियो वायरल किया। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के काफिले में आई मर्सिडीज-मेबैक एस650 कार, जानें दूसरी गाड़ियों के बारे में जिनका पीएम करते हैं उपयोग

 पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

ऐसा करके वो बुंदेलखंड से आ रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को भड़काना चाहते थे। ताकी हिंसा हो जाए। लेकिन पुलिस की सक्रियता से ये साजिश सफल नहीं हो सकी। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों सचिन केसरवानी, अंकुर पटेल, अंकेश यादव, सुकांत शर्मा और सुशील राजपूत पार्टी को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं कार यूपी  85 एके 6774 के मालिक अंकुर पटेल को भी गिरफ्तार किया गया है। 

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda