Citadel: Honey Bunny Teaser | Samantha Ruth Prabhu की बॉलीवुड में एंट्री, Varun Dhawan की सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' का टीज़र आया सामने

By रेनू तिवारी | Aug 01, 2024

वरुण धवन, सामंथा रूथ प्रभु की 'सिटाडेल: हनी बनी' का टीजर हमेशा की तरह शानदार है। साउथ की सुपरस्टार सामंथा रूथ पहली बार बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ सिटाडेल: हनी बनी में स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं। फ़र्ज़ी और द फैमिली मैन जैसी सुपरहिट सीरीज़ के मेकर्स राज और डीके ने सिटाडेल का भारतीय रूपांतरण बनाया है। मेकर्स ने आखिरकार सिटाडेल के भारतीय वर्शन का टीज़र और रिलीज़ डेट का खुलासा कर दिया है।

टीज़र में दोनों ही एक्टर्स काफ़ी दमदार और शानदार नज़र आ रहे हैं। साथ ही, बैकग्राउंड में बज रहा गाना 'रात बाकी' टीज़र की छाप को और भी बढ़ा रहा है। इस सीरीज़ का नाम सिटाडेल: हनी बनी रखा गया है। इस बहुचर्चित सीरीज़ में वरुण धवन सामंथा प्रभु के साथ नज़र आने वाले हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Stree 2 की रिलीज के साथ ही दिखाया जाएगा Bhool Bhulaiyaa 3 का टीजर, मध्य प्रदेश के ओरछा में शूट हुई है Kartik Aaryan की हॉरर कॉमेडी

 

इन दोनों के अलावा, सिटाडेल में सिकंदर खेर, केके मेनन और शाकिब सलीम भी अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे। महंगी लागत में बन रही इस सीरीज की शूटिंग भारत के अलावा साइबेरिया में भी की गई है। इस सीरीज में सामंथा बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाली हैं। सिटाडेल के ओरिजनल वर्जन में प्रियंका चोपड़ा ने मार्वल स्टार रिचर्ड मैडेन के साथ अहम भूमिका निभाई थी।

 

सिटाडेल: हनी बनी 7 नवंबर 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। वर्क फ्रंट पर वरुण धवन को आखिरी बार जान्हवी कपूर के साथ बवाल में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन दंगल के मशहूर फिल्ममेकर नितीश तिवारी ने किया था। वरुण अगली बार एटली की बेबी जॉन में नजर आएंगे। इस फिल्म में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी नजर आने वाली हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Panchayat 3 की सफलता का प्रभाव, बनराकस उर्फ ​​Durgesh Kumar ने सपनों के शहर मुंबई में अपना पहला घर खरीदा

 

बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के इस कॉम्बिनेशन को देखकर लगता है कि फिल्म में दर्शकों के लिए काफी कुछ है। यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वरुण के पास नो एंट्री में एंट्री और डेविड धवन की अनटाइटल्ड अगली फिल्म भी है। 'सिटाडेल: हनी बनी' के अलावा सामंथा अपनी होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'बंगारम' में नजर आएंगी। सामंथा को आखिरी बार विजय देवरकोंडा स्टारर खुशी में देखा गया था। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई थी, हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई।

 

 

प्रमुख खबरें

कैमरों की लोकेशन पता थी, चोरी के बाद वॉशरूम में छिपाते थे कैश, आरोपी अविनाश शुक्ला का पुलिस के सामने बड़ा खुलासा | Ram Mandir Donation Scam

Explained Roads Science | 40°C में क्यों पिघल जाती हैं ब्रिटेन की सड़कें, जबकि 50°C की आग भी झेल जाता है भारत?

Love Horoscope For 1 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 1 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Explained Supersonic flights USA | एविएशन सेक्टर में महाक्रांति! अमेरिका हटाने जा रहा है सुपरसोनिक उड़ानों पर 53 साल पुराना प्रतिबंध, अब घंटों का सफर मिनटों में!