Citadel India की शूटिंग पूरी कर Samantha Ruth Prabhu ने लिया एक्टिंग से ब्रेक, दोस्त ने लिखा भावुक पोस्ट

By एकता | Jul 14, 2023

साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने एक्टिंग से एक साल का ब्रेक ले लिया है। ये फैसला अभिनेत्री ने अपनी बीमारी की वजह से लिया है। अभिनेत्री करियर से ब्रेक लेकर अमेरिका जाएंगी, जहाँ वह अपनी बीमारी 'मायोसिटिस' का इलाज कराएंगी। बता दें, सामंथा ने सिटाडेल की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा उन्होंने अपने बचे हुए काम भी निपटा लिए हैं, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है। अभिनेत्री ने बीते दिनों इस बात की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर Tragedy Queen Meena Kumari का किरदार निभाएंगी Kriti Sanon, मनीष मल्होत्रा के निर्देशन में बनेगी फिल्म

एक्टिंग से ब्रेक लेने की घोषणा करने के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने अपने दोस्तों के साथ कुछ हसीन पल बिताएं। अभिनेत्री के दोस्त और हेयर स्टाइलिस्ट रोहित भाटकर ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने सामंथा के लिए एक लंबा नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, '2 साल, 1 सनसनीखेज संगीत वीडियो, 3 फिल्में, 7 ब्रांड अभियान, 2 एडिटोरियल और जीवन भर की यादें। हमने धूप वाले दिनों से लेकर बरसात वाले दिनों तक सब कुछ देखा, खुशी और हंसी के आंसुओं से लेकर दर्द और पीड़ा के आंसुओं तक। आश्वस्त होने से लेकर असुरक्षित होने तक, हमारी ऊँचाइयों से हमारे निचले स्तरों तक और फिर वापस ऊपर, आपके साथ यह सफर कितना खूबसूरत रहा। निश्चित रूप से यह यादगार सफर है। जैसा कि आप अब एक उपचार यात्रा पर जा रहे हैं, मैं आपके लिए और अधिक शक्ति की कामना करता हूं।'

प्रमुख खबरें

PMJDY में 59 करोड़ खाते खुले, कुल 3.17 लाख करोड़ रुपये जमा; 56% महिलाएं शामिल

GAIL India पाइपलाइन नेटवर्क 20 हजार किमी करेगी, पेट्रोकेमिकल व खाद संयंत्रों में भारी निवेश

2027 UP Elections: Akhilesh का महिला-युवा कार्ड सिर्फ चुनावी दाँव, Rajbhar ने खोली पोल!

ऑफिस के तनाव और Burnout से बचना है तो अपनाएं Pomodoro Technique, टाइम मैनेजमेंट का ये है सबसे कारगर तरीका