By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026
सहरसा, तीन अगस्त बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने पीटीआई- से कहा, समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन (संख्या 63344) सोमवार तड़के करीब तीन बजे सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंची।
सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से उतार लिया गया और विद्युत लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। सीपीआरओ ने बताया कि करीब सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।