Samay Chakra - 2025 में मोदी लेंगे बड़ा फैसला, राहुल की होगी तरक्की? जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुमान

By Prabhasakshi News Desk | Jan 08, 2025

वर्तमान समय में भी ज्योतिष शास्त्र का बेहद ही ज्यादा महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के जरिए भी देश-दुनिया में क्या होने वाला है, इसका अनुमान लगाया जा सकता है। प्रभासाक्षी ने भी अपने खास कार्यक्रम समय चक्र में जाने-माने एस्ट्रोलॉजर रोहिताश्व त्रिवेदी को इस बार आमंत्रित किया। हमने अपने कार्यक्रम में रोहिताश्व त्रिवेदी से यह जानने की कोशिश की कि आखिर 2025 देश-दुनिया के लिए कैसा रहने वाला है? हमने भारत को लेकर भी रोहिताश्व त्रिवेदी से कुछ सवाल किए जिसका जवाब उन्होंने ज्योतिष शास्त्र के अनुरूप दिया।

जवाब - चूँकि 1 जनवरी को ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक नए साल मनाया जाता है और इस दिन विशेष रूप से कोई खगोलीय परिवर्तन नहीं होता है। इसके साथ ही इस साल के 28-29 मार्च को हिंदू कैलेंडर के मुताबिक वर्ष का अंत होगा और उसके बाद विक्रम संवत 2082 लागू होगा। तभी सूर्य की अन्य ग्रहों की तुलना में दिशा बदलती है और कई क्षेत्र में हलचल भी देखने को मिलती है। जिसमें राजनीति सबसे प्रमुख है। महाकुंभ समाप्त होने के बाद देश की राजनीति में निश्चित रूप से बड़ी हलचल होने की संभावना है। कैबिनेट में भी इस दौरान बड़े फिर बादल होने का योग बन रहा है। अंतरराष्ट्रीय खबरों में भी अचानक तेजी आएगी। इजराइल-फलीस्तीन और रूस-यूक्रेन युद्ध में भी नए-नए घटनाक्रम एक साथ घटित होंगे।

प्रश्न - यह वर्ष भारत के लिए कैसा होगा

जवाब - राजनीतिक दृष्टि से यह साल काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। पिछले एक साल से लगातार हो रहे परिवर्तन में इस नए दौर के भारत में और भी कई बड़े परिवर्तन होंगे। जिसका सीधा प्रभाव आने वाले कुछ वर्षों में साफ-साफ दिखाई देगा और भारत की भूमिका विश्व स्तर पर काफी अहम रहेगी।

प्रश्न - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कैसा रहेगा 2025 का साल

जवाब - मार्च-अप्रैल से शुरू हो रहे हिंदू नव वर्ष पर प्रधानमंत्री कार्यालय में थोड़ी बहुत उथल-पुथल रह सकती है। जो जुलाई-अगस्त तक पूरी तरह से शांत हो जाएगी और दिवाली के पहले तक सरकार के मनोबल में काफी वृद्धि होगी। इसके साथ ही साल 2016 और 17 के गुणों की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुण इस साल भी दिखाई देंगे।

प्रश्न - देश की सत्ता पर बैठी भारतीय जनता पार्टी के लिए कैसा गुजरेगा यह वर्ष

जवाब - पिछली बार की तरह की गई भविष्यवाणी इस साल भी बीजेपी के लिए निश्चित रूप से सफल रहेगी। साल की शुरुआत में ही आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुछ हद तक कमजोर होगी। जिसका फायदा भारतीय जनता पार्टी उठाने में निश्चित रूप से सफल रहेगी। इसके साथ ही जो भी दल इस साल सैन्य शक्ति पर मजबूती के साथ काम करेगा। वही दल अगले तीन-चार साल तक सत्ता के केंद्र में रहने वाला है।

प्रश्न - राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए कितना मुश्किल भरा हो सकता है 2025 का साल

जवाब - मार्च में शुरू हो रही हल्की गर्मियों के दौरान सरकार की स्थिरता पर कुछ सवाल उठ सकते हैं और दिवाली के पहले तक केंद्र सरकार बिहार में मध्यवर्ती चुनाव की घोषणा कर सकती है। तो वहीं, एनडीए में नीतीश कुमार की विश्वसनीयता पर भी संकट के बादल मंडरा सकते हैं।

प्रश्न - सबसे बड़े विपक्षी गठबंधन इंडिया का इस साल कैसा तालमेल रहेगा

जवाब - यह आपसी खींचतान का दौर 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के जैसा ही इस साल भी लगातार चलता रहेगा और 2025 में निश्चित रूप से ममता बनर्जी के हाथ में इस गठबंधन की कमान चली जाएगी। जिससे पूरे भारत में विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरेंगी।

प्रश्न - कांग्रेस के लिए 2025 में क्या चुनौतियां रहने वाली हैं

जवाब - पार्टी के लिए अपना अस्तित्व बचाए रखना ही सबसे अहम मुद्दा रहेगा और गठबंधन में कांग्रेस पूरी तरह से किनारे चली जाएगी।

प्रश्न - कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए यह वर्ष किस प्रकार की चुनौतियां पेश करेगा

जवाब - पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद शुरू हुआ राहुल गांधी का अच्छा समय इस साल के जून-जुलाई तक यथावत जारी रहेगा। इसके बाद भारतीय राजनीति में कई विशेष घटनाक्रम घट सकते हैं। दिवाली के बाद राहुल गांधी के लिए काफी मुश्किल भरा समय रहने वाला है और उन्हें न्यायपालिका से संबंधित तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही विपक्ष सांगठनिक रूप से मजबूत होने का बार-बार प्रयास भी करता रहेगा।

प्रश्न - देश के लिए कानून व्यवस्था की दृष्टि से यह साल कैसा रहने वाला है

जवाब - पिछले दो साल की तुलना में कानून व्यवस्था की दृष्टि से यह वर्ष और भी अधिक कठिन रहेगा। इसके चलते कई जगहों पर धार्मिक उन्माद भी पनप सकता है कई धार्मिक संगठन इकट्ठे होकर केंद्रीय शक्ति को चुनौती देने का प्रयास कर सकते हैं।

प्रश्न - क्या भारतीय अर्थव्यवस्था अपनी गति इस साल भी बरकरार रख पाएगी

जवाब - पिछले कई साल से लगातार तेजी पकड़ रही अर्थव्यवस्था की गति में इस साल कमी रह सकती है। जिस वजह से महंगाई भी लगातार बढ़ेगी और लोगों का जीवन यापन करना थोड़ा मुश्किल रह सकता है।

प्रश्न - भारत पर क्या कोई प्राकृतिक आपदा का संकट 2025 में दिख रहा है

जवाब - भारत, नेपाल और भूटान में यह खतरा लगातार बना हुआ है। इस सबके अलावा भी देश के प्रमुख नेताओं के स्वस्थ्य को लेकर संकट बना रह सकता है।

प्रश्न - क्या आतंकवाद इस साल भी अपनी चरम सीमा तक पहुंच सकता है

जवाब - आतंकवाद पूरी दुनिया में अपने खात्मे की तरफ लगातार बढ़ रहा है और 2025 में यह स्थिति भी सुनिश्चित हो जाएगी कि आतंकवाद का नामोनिशान पूरी दुनिया से बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?