संभाजीनगर: प्रेम संबंध से नाराज व्यक्ति ने अपनी चचेरी बहन की हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2025

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय चचेरी बहन के प्रेम संबंध से नाराज होकर उसे कथित तौर पर 500 फीट ऊंची चट्टान से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, नम्रता शेरकर के परिवार को जब उसे प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी मिली तो उसके पिता उसे छत्रपति संभाजीनगर जिले के वालुज के पास वलदगांव में उसके चाचा के घर ले आए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसके प्रेस संबंध से नाखुश उसका चचेरा भाई ऋषिकेश शेरकर सोमवार को मामले पर चर्चा करने के बहाने उसे शहर के बाहरी इलाके वालुज के पास खावड्या पहाड़ी पर ले गया और अचानक उसे 500 फीट ऊंची चट्टान से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पास में खेल रहे कुछ स्थानीय लोगों को जब शक हुआ तो उन्होंने ऋषिकेश शेरकर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?