Sambhal: बीजेपी समर्थकों की भी जारी करें तस्वीरें..., अखिलेश का योगी सरकार पर पलटवार

By अंकित सिंह | Nov 27, 2024

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को संभल हिंसा में शामिल प्रदर्शनकारियों से सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की कीमत वसूलने की उत्तर प्रदेश सरकार की योजना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उसे कथित तौर पर नारे लगाने वाले भाजपा समर्थकों की तस्वीरें भी जारी करनी चाहिए। संभल में रविवार को मुगलकालीन मस्जिद के सर्वे को लेकर भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अदालत ने एक याचिका के जवाब में सर्वेक्षण का आदेश दिया था जिसमें दावा किया गया था कि मस्जिद का निर्माण एक हिंदू मंदिर के विनाश के बाद किया गया था।

सपा नेता ने कहा कि ये टकराव लखनऊ और दिल्ली के बीच है। जो लोग लखनऊ में हैं वे दिल्ली जाना चाहते हैं और लखनऊ और दिल्ली के झगड़े में उत्तर प्रदेश का भाईचारा खत्म हो रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इन आरोपों पर संज्ञान लेने का आग्रह किया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने संभल हिंसा पीड़ित के परिजनों को धमकाया और एक कोरे कागज पर उनके अंगूठे का निशान ले लिया। उत्तर प्रदेश सरकार संभल में हाल ही में हुई हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई प्रदर्शनकारियों से करेगी और ‘पत्थरबाजी’करने वालों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगवाए जाएंगे। संभल पुलिस ने बुधवार को हिंसा में शामिल कई लोगों की तस्वीरें जारी की हैं।

इसे भी पढ़ें: Sambhal: पत्थरबाजों के खिलाफ एक्शन में योगी सरकार, सार्वजनिक जगहों पर लगेंगे पोस्टर, होगी नुकसान की वसूली

इन तस्वीरों में नौ लोगों की पहचान की गई है और लोगों से उन लोगों की पहचान करने में मदद मांगी गई है जिनके चेहरे ढके हुए हैं। संभल शहर के मोहल्ला कोट पूर्वी में स्थित जामा मस्जिद के पिछले रविवार को हो रहे सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान हुए पथराव में सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान हुआ था। यह सर्वेक्षण एक याचिका पर कराया गया है जिसमें दावा किया गया था कि मस्जिद से पहले उक्त स्थान पर हरिहर मंदिर था। 

प्रमुख खबरें

स्कूलों में बढ़ रहे हैं बुलिंग के मामले, माता-पिता इन 6 संकेतों से पहचानें बच्चे की परेशानी

Cabinet ने Lithium और Nickel प्रोसेसिंग के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना मंजूर की

Diwali पर Festive Food Anxiety से बचें, Blood Sugar कंट्रोल रखने के आसान तरीके

Kanika Kapoor का बड़ा फैसला, पति Gautam Hathiramani से शादी के चार साल बाद हुईं अलग