संबित पात्रा ने ISF के साथ कांग्रेस के गठबंधन को बताया 'ठगबंधन', बोले- पार्टी के भीतर ही उठ रहे सवाल !

By अनुराग गुप्ता | Mar 02, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चाहे बिहार का चुनाव हो या फिर उत्तर प्रदेश का चुनाव हो, इन सभी चुनावों में कांग्रेस गठबंधन का माध्यम से अपने आप को प्रसांगिक रखने की कोशिश करती है। अपनी डूबी हुई नाव को कांग्रेस ऊपर लाने का प्रयास करती है। मगर जहां भी राहुल गांधी जाते हैं और जिस भी पार्टी का स्पर्श कर देते हैं, उसका डूबना तय है। 

उन्होंने कहा कि साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रकार के गठबंधन के लिए सही शब्द का प्रयोग किया था। यह गठबंधन नहीं है 'ठगबंधन' है। इसी प्रकार बंगाल में बीते दिन 'ठगबंधन' देखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर ही गठबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: नारों से गूंज रहा बंगाल, कहीं 'ममता' के नारे ममता को ही न पड़ जाएं भारी, भाजपा मौका भुनाने से नहीं चूकती ! 

उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस अपने को सेक्युलर बताती है, वही कांग्रेस बंगाल में आईएसएफ के साथ गठबंधन करती है। केरल में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन करती है, जमात-ए-इस्लामी के फ्रंट ऑर्गनाइजेशन के साथ गठबंधन करती है। असम में बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन करने की कोशिश करती है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Swat में Police Station के बाहर Suicide Attack, भीषण धमाके में 7 लोगों की मौत और 18 घायल

Spain के Ceuta में भीषण Migration Crisis, समुद्र में डूबीं 72 जिंदगियां, शवों के अंबार से दहल उठा Europe

F&O Trading Time में बड़ा बदलाव, SEBI के नए नियमों से 3 अगस्त से बदल जाएगी Stock Market की चाल

Indian Stock Market में FPIs की बड़ी वापसी, July में 20,200 करोड़ का Investment कर जताया भरोसा