'पाकिस्तान में भी तो ऐसा ही हुआ…', BJP पर भड़के केजरीवाल, कहा- चारों तरफ अधर्म का बोलबाला है

By अंकित सिंह | Feb 21, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ महापौर के चुनाव की घटना दिखाती है कि भाजपा चुनाव नहीं जीतती, वह चुनाव परिणाम की चोरी करती है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी-कभी 'अधर्म' हर जगह फैल जाता है, लोग सोचने लगते हैं कि सच्चाई और ईमानदारी का कोई स्थान नहीं है। 'अधर्म का बोलबाला' के कारण अच्छे लोगों का विश्वास उठ जाता है। ऐसे में भगवान लोगों को बाधाओं से निकालकर विश्वास स्थापित करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में ऐसी ही स्थिति बन गई है, 'चारों तरफ अधर्म का बोलबाला है।'

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ के महापौर का इस्तीफा दर्शाता है कि BJP ने अनुचित तरीके से चुनाव जीता : Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा, "चंडीगढ़ मेयर चुनाव की घटना से पता चलता है कि भाजपा चुनाव नहीं जीतती, वह फैसले चुराती है...भाजपा 'अधर्म' में लिप्त है, जो भगवान राम के साथ हैं वे देश के साथ हैं और आखिरकार 'धर्म' की जीत होगी।" दिल्ली के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर अदालत के फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट और भारत के मुख्य न्यायाधीश को भी धन्यवाद दिया और कहा कि इसने देश के लोकतंत्र को बचा लिया। केजरीवाल की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब शीर्ष अदालत ने उन चुनावों के नतीजों को पलट दिया, जिसमें एक भाजपा उम्मीदवार अप्रत्याशित विजेता के रूप में उभरा था और हारे हुए आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का नया मेयर घोषित किया था।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर