नहीं कम हो रही समीर वानखेड़े की मुश्किलें, अब आबकारी विभाग ने भेजा बार लाइसेंस मामले में नोटिस

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 15, 2021

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अफसर वानखेड़े के मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अब समीर वानखेड़े को महाराष्ट्र आबकारी विभाग के ठाणे यूनिट की ओर से नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस समीर वानखेडे के मालिकाना हक वाले बार को भेजा गया है। यह नोटिस आबकारी विभाग ने भेजा है। कहा जा रहा है कि, वर्ष 1997 में इस बार का लाइसेंस समीर वानखेडे को मिला था। यह यह नोटिस भी बार  लाइसेंस से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि, महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि समीर वानखेडे ने बड़ी करके इस बार का लाइसेंस हासिल किया।

 अधिकारी ने बताया कि, हमने समीर वानखेडे से 17 दिसंबर से पहले जवाब देने को कहा है। इस मामले की सुनवाई ठाणे कलेक्टर के पास की जाएगी, मामले में जो कुछ भी सामने आएगा उसके अनुसार हम कार्यवाही करेंगे। उन्होंने कहा कि, जब वानखेड़े ने कोई सुबूत नहीं दिया था तो उन्हें लाइसेंस कैसे मिल गया? इस मामले की जांच भी अंदरूनी तौर पर चल रही है। इस पूरे प्रकरण पर एनसीबी अफसर के  पिता का कहना है की बार लाइसेंस हासिल करने की आयु 18 साल है और इसी आधार पर एप्लीकेशन डाला गया था।

 ध्यानदेव वानखेडे का कहना है समीर की उम्र उस वक्त 17 साल 10 महीने थी। हमने यह अंदाजा लगाया था कि लाइसेंस मिलने में कुछ महीने लगेंगे और समीर 18 साल के हो जाएंगे। अगर कमेटी ने तुरंत लाइसेंस जारी कर दिया इसमें हमारी गलती कैसे हो गई? इस पर आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है लाइसेंस देने की उम्र 21 साल है। समीर वानखेड़े के पिता का कहना है, अगर विभाग मेरा लाइसेंस रद्द करना चाहता है तो उन्हें शुल्क के रूप में लिए गए लाखों रुपये भी वापस करनी चाहिए, जिसका मैंने भुगतान किया है। मैं कोर्ट जाने को तैयार हूं। 

प्रमुख खबरें

Congress और गुजरात एक-दूसरे के पर्याय हैं, पदभार संभालने के बाद बोले महासचिव रणदीप सुरजेवाला

सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश से वृश्चिक और धनु राशि वालों के Career में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Mayawati का ऐलान: UP, उत्तराखंड और पंजाब चुनाव में BSP युवाओं को देगी तरजीह

Ganesh Chaturthi Celebration: गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और Vrat Katha, क्या है चंद्र दर्शन की मनाही?