एनसीबी-मुंबई के शीर्ष अधिकारी वानखेड़े दिल्ली पहुंचे, कहा- ‘तलब नहीं किया गया’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2021

नयी दिल्ली| अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी वाले क्रूज जहाज मादक पदार्थ मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई क्षेत्रीय इकाई प्रमुख समीर वानखेड़े सोमवार रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गये।

इसे भी पढ़ें: एनसीबी के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने नगर पुलिस प्रमुख को पत्र लिखा

वानखेड़े ने यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के बाहर मीडिया कर्मियों से कहा कि उन्हें एजेंसी ने तलब नहीं किया है बल्कि कुछ काम से यहां आए हैं। अधिकारी ने रविवार को मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागरले को पत्र लिख कर उनके खिलाफ कुछ अज्ञात लोगों द्वारा संभावित कानूनी कार्रवाई की योजना बनाये जाने से संरक्षण की मांग की थी।

उन्होंने कहा था कि वे लोग उन्हें फंसाना चाहते हैं। हालांकि, वानखड़े को वसूली संबंधी स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल द्वारा किये गये सनसनीखेज दावे पर एक हलफनामे के सिलसिले में कोई राहत नहीं मिल पाई। उल्लेखनीय है कि एक विशेष अदालत ने कहा कि वह दस्तावेजों को संज्ञान में लेने से अदालतों को रोकने का आदेश जारी नहीं कर सकती।

इसे भी पढ़ें: एनसीबी के गवाह का दावा :आर्यन को छोडने के लिए 25 करोड़ रुपये मांगने की बात सुनी, एजेंसी का इनकार

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी