समीर वानखेड़े का कार्यकाल 31 दिसंबर को हो रहा है समाप्त, सुशांत सिंह राजपूत मामले से लेकर, हजार करोड़ की ड्रग्स तक जानिए उनके पूरे सफर के बारे में

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 18, 2021

एनसीबी के चर्चित अधिकारी और डायरेक्टर समीर वानखेडे़ का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को एनसीबी ने दी। समीर वानखेडे़ ने सेवा विस्तार की मांग नहीं की है, इससे पहले सितंबर माह में वानखेड़े को 4 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। समीर वानखेडे एनसीबी के सबसे चर्चित अधिकारी रहे। उन्होंने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले की जांच का नेतृत्व किया था। जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जेल की हवा खानी पड़ी थी, समीर वानखेडे़ ने इस केस के जरिये खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह इस केस के चलते लगातार खबरों में बने हुए थे। आइए जानते हैं समीर वानखेड़े के इस सफर के बारे में।

 एमसीबी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि, मुंबई जोन के डायरेक्टर समीर वानखेडे़ का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगा, वह विस्तार की मांग नहीं करेंगे। उन्होंने अगस्त 2020 से सितंबर 2020 तक 96 लोगों को गिरफ्तार किया और 28 मामले दर्ज किए। 2021 में उन्होंने 234 लोगों को गिरफ्तार किया और 117 मामले दर्ज किए। एनसीपी ने आगे बताया कि समीर वानखेडे़ ने लगभग हजार करोड़ रुपए की 1791 किलोग्राम से अधिक कि ड्रग्स जब्त कीं और 11 करोड़ से अधिक की संपत्ति को फ्रिज किया।

 समीर वानखेडे़ ने एनसीबी के साथ अपने कार्यकाल से पहले एयर इंटेलिजेंस यूनिट के डिप्टी कमिश्नर और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अतिरिक्त एसपी के रूप में कार्य किया है। बाद में वह सीमा शुल्क के सहायक आयुक्त के रूप में मुंबई में नियुक्त हुए और वह मुंबई हवाई अड्डे पर तैनात थे। मुंबई एयर इंटेलिजेंस यूनिट के साथ काम करते हुए, उन्होंने कई हस्तियों को पकड़ा जो सीमा शुल्क से बच रहे थे। आपको बता दें कि अगस्त 2020 में सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के लिए ही वह एनसीबी पहुंचे। इस मामले में उन्होंने 35 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। उन्हें 2021 में काम में उत्कृष्टता के लिए गृह मंत्री पदक भी दिया गया।

प्रमुख खबरें

Gayatri Devi Death Anniversary: जब Indira Gandhi ने राजमाता को कहा शीशे की गुड़िया, तिहाड़ जेल तक पहुंची थी रंजिश

Ishwar Chandra Vidyasagar Death Anniversary: बंगाल की कुरीतियों को मिटाने वाले महान Social Reformer, जिनकी विरासत आज भी है प्रेरणा

अदाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 10.23 प्रतिशत बढ़कर 3,649.50 करोड़ रुपये हुआ

असम बाढ़ पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने जताई चिंता, लोगों से राहत कार्यों में मदद करने की अपील की