एनसीबी के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने नगर पुलिस प्रमुख को पत्र लिखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

मुंबई|  स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने रविवार को मुंबई पुलिस आयुक्त से संपर्क किया और अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित सतर्कता संबंधी मामले में फंसाने के लिये उनके खिलाफ योजनाबद्ध कानूनी कार्रवाई किये जाने से सुरक्षा मांगी।

इसे भी पढ़ें: जासूसी के दावों के बाद, मुंबई पुलिस ने एनसीबी अधिकारी वानखेड़े की सुरक्षा बढ़ाई

उन्होंने आगे उल्लेख किया कि उप महानिदेशक (डीडीजी) मुथा अशोक जैन ने पहले ही उक्त मामले को आवश्यक कार्रवाई के लिए एनसीबी के महानिदेशक (डीजी) को भेज दिया है।

साल 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी वानखेड़े ने किसी का नाम लिए बिना दावा किया अत्यधिक सम्मानित सार्वजनिक व्यक्तियों ने उन्हें मीडिया के माध्यम से उन्हें जेल भेजने और बर्खास्तगी की धमकी जारी की है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि उन्हें गलत मंशा से फंसाने के लिए ऐसी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाए।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: अफगानिस्तान से आयात की गई तेल की कैन से 25 किलोग्राम हेरोइन बरामद

प्रमुख खबरें

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया