बिहार के उपमुख्यमंत्री बने रहेंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, BJP विधायक दल की बैठक में मुहर

By अंकित सिंह | Nov 19, 2025

बिहार में सरकार गठन को लेकर अब तैयारी तेज हो चुकी है। पहले जदयू के विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना नेता चुना गया। इसके बाद आप भाजपा के विधायक दल के बैठक में भी नेता चुन लिया गया है। भाजपा के विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पर एक बार फिर से विश्वास जताया गया है। इन दोनों को भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया हैं। भाजपा नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बिहार में उपमुख्यमंत्री बने रहेंगे। वे कल उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा की ओर से बड़ी बैठक का आयोजन किया गया था। केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे थे। साथ ही साथ इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावडे और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सम्राट चौधरी जहां पिछड़े वर्ग से आते हैं। वहीं विजय सिन्हा सवर्ण समाज से आते हैं। बीजेपी ने जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की है। 

इससे पहले एक रिपोर्ट में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के निवर्तमान कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी के हवाले से बताया गया है कि नीतीश कुमार बुधवार, 19 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करेंगे। नई बिहार सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों सहित एनडीए के कई अन्य शीर्ष नेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। नीतीश कुमार बुधवार को फिर राज्यपाल से मिलेंगे और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी अन्य घटकों के समर्थन पत्र के साथ अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

इसे भी पढ़ें: हार के बाद PK का नीतीश को खुला चैलेंज: 'अगर 2 लाख रुपये महिलाओं को मिले तो हमेशा के लिए छोड़ दूंगा राजनीति'

वहीं, नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 20 नवंबर को यह समारोह आयोजित होना है। कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण पर पहुंचे। नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, पटना और गांधी मैदान के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांधी मैदान में 20 नवंबर तक आम जनता का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?