Bihar: भाजपा के नए 'सम्राट' बने 'चौधरी', नीतीश को टक्कर देने के लिए पार्टी ने खेला बड़ा दांव

By अंकित सिंह | Mar 23, 2023

भाजपा ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़ा फैसला किया है। सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी ने यह बड़ा दांव खेला है। सम्राट चौधरी संजय जायसवाल की जगह लेंगे। माना जा रहा है कि भाजपा ने यह कदम नीतीश कुमार को बड़ा झटका देने से उठाया है। बिहार में कुशवाहा और कुर्मी वोट पर नीतीश कुमार की जबरदस्त पकड़ रही है। ऐसे में सम्राट चौधरी को आगे कर इस वोट बैंक में भाजपा सेंध लगाने की कोशिश करेगी। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election से पहले भाजपा को झटका, इस बड़े नेता ने थामा कांग्रेस का दामन, खड़गे की हार में निभाई थी अहम भूमिका

2018 में सम्राट चौधरी भाजपा में शामिल हो गए। सम्राट चौधरी राजनीतिक परिवार से आते हैं। आरजेडी के शासनकाल में भी वह मंत्री रह चुके हैं। सबसे कम उम्र के मंत्री बनने के मामले में उनके नाम रिकॉर्ड है। 2000 और 2010 में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे। उनके पिता शकुनी चौधरी से बार विधायक और एक बार सांसद रहे हैं। इससे पहले संजय जायसवाल का कार्यकाल पूरा हो गया था। बिहार में बदलाव के खबर भी आ रही थी। आप सम्राट चौधरी को यह जिम्मेदारी दे दी गई है।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन