सम्राट चौधरी का सवाल, राहुल गांधी बतायें कि कर्नाटक की जातीय जनगणना रिपोर्ट जारी क्यों नहीं हुई ?

By प्रेस विज्ञप्ति | Feb 05, 2025

पटना । उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार विधान मंडल में पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव के अनुसार जो जातीय सर्वेक्षण हुआ, उस पर सवाल उठा कर राहुल गाँधी बिहार का अपमान कर रहे हैं। चौधरी ने कहा संविधान की फर्जी कॉपी लेकर घूमने से संविधान की रक्षा नहीं होती। वे बतायें कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के राज में जातीय जनगणना क्यों नहीं करायी? उन्होंने कहा  कि राहुल गाँधी को बिहार के जातीय सर्वेक्षण  पर टिप्पणी करने से पहले बताना चाहिए कि  कर्नाटक सरकार ने 2016 में 160 करोड़ रुपये खर्च कर जो जातीय जनगणना करायी, वह 8 साल बाद भी जारी क्यों नहीं हुई? कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में कब जातीय जनगणना करायेगी? तेलंगाना में जो जातीय सर्वेक्षण हुआ, उसे कांग्रेस लागू क्यों  नहीं कर पायी? 

प्रमुख खबरें

Donald Trump का बड़ा फैसला: Solar Panels और Semiconductor सामग्री के Import पर New Tariff, China को मिलेगी कड़ी चुनौती

Liverpool का साथ छोड़ Mohamed Salah ने चुनी नई राह, Trabzonspor के साथ 2 साल का Contract साइन

Injury से जूझ रहे Neymar का बड़ा ऐलान: December तक Santos में रहेंगे, फिर Retirement पर फैसला

Hansi Flick के प्लान को बड़ा झटका! Security Reasons से Barcelona ने टाला 15 August का अभ्यास मुकाबला