वैशाली में PM Narendra Modi के कार्यक्रम की तैयारियों का Samrat Choudhary ने लिया जायजा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 18, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 21 नवंबर को वैशाली के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की बुधवार को समीक्षा की। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री छह लेन वाले कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का उद्घाटन करेंगे, जिसका नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। चौधरी ने पुल, राघोपुर के रुस्तमपुर में बने हेलीपैड और हाजीपुर के जंदाहा-राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जफरपट्टी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा भी लिया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पुल को जनता को समर्पित करेंगे तथा कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान को सम्मान देने के लिए पुल का नाम उनके नाम पर रखा गया है।

इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) 2012 में तैयार की गई थी, निर्माण कार्य 2015 में शुरू हुआ और परियोजना 2026 में पूरी हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल और प्रवेश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने को भी कहा।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, सड़क निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Budget से पहले पूंजी बाजार प्रतिनिधियों की मांग, Capital Gains Tax और STT घटाए सरकार

Jagdish Chandra Bose के आवास Shanti Bhawan की दुर्दशा पर Jharkhand High Court सख्त

COP-31 में बिजली हिस्सेदारी प्रस्ताव और Climate Aid पर विकसित देशों से भिड़ा भारत

UP Cabinet ने दी 30 प्रस्तावों को हरी झंडी, IIT Kanpur के नोएडा कैंपस में बनेगा Deep Tech Hub