सम्राट चौधरी बोले, वाणिज्य-कर विभाग में 460 अतिरिक्त पदों का सृजन, व्यापार करना होगा आसान

By प्रेस विज्ञप्ति | Mar 19, 2025

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चैधरी ने बताया कि वाणिज्य-कर विभाग में विभिन्न स्तरों के 460 अतिरिक्त पदों के सृजन का निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के वाणिज्य-कर विभाग  कर राजस्व का लगभग 75 प्रतिशत कर संग्रहण करती है। इससे विकास कार्यों के साथ अधिक युवाओं को नौकरी देने के क्षेत्र में सरकार के संसाधनों का सृजन होता है।  

इसे भी पढ़ें: ‘बिहार को पैर पकड़वा नहीं, आगे ले जाने वाला CM चाहिए’, तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर वार

चौधरी ने कहा कि कैबिनेट के इस निर्णय से बिहार राज्य में रोजगार का सृजन और व्यापारियों के लिए व्यापार करने की आसानी (Ease of Doing Business ) की अवधारणा के साथ कर प्रशासन की कार्यक्षमता सुदृढ़ होगी । यह बिहार के विकास को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार