सम्राट चौधरी बोले- लालू परिवार ने बिहार को 15 साल में बनाया खटारा, नीतीश ने दिया तेज विकास

By अंकित सिंह | Mar 01, 2025

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि एक यशस्वी राजनेता को लालू परिवार के गाली देने से उनकी उम्र लंबी हो रही है । वे अभी और 15 साल बिहार की सेवा करते रहेंगे। चौधरी ने कहा कि जैसे 66  करोड़ लोगों को महाकुम्भ आस्था और एकता का सागर दिखा, लेकिन कुछ लोगों को वह फालतू लगा, वैसे ही बिहार में 20 साल में नीतीश सरकार के विकास का शानदार ग्राफ, राजस्व में 15 गुना वृद्धि, 14.5 फीसद की तेज विकास दर  और प्रति व्यक्ति आय का 7 हजार बढ़ कर 66 हजार रुपये होना राजद को कबाड़ लग रहा है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार के जमुई में बालू माफिया ने पुलिस पर की गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

उन्होंने कहा कि जिन्होंने 15 साल में बिहार को जर्जर सड़क, अपहरण उद्योग, बिजली-रहित गांव, जातीय हिंसा और 100 से ज्यादा नरसंहार दिये, उनका परिवार आज विकास का चकाचौंध प्रकाश नहीं देख पा रहा है। चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के सफल नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से बिहार ने गरीबी-अशिक्षा-बेरजगारी और अपराध के अँधेरे से निकाल कर तेज विकास के प्रकाश की ओर जो यात्रा शुरू की है, उसे बार-बार जनता का आशीर्वाद मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि 2025 के चुनाव में एनडीए 225 सीटें जीत कर लौटेगा। जनता विकास की लय नहीं टूटने देगी। 

प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में खंभे से टकराकर कार में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत

Kerala में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर नकेल, Ramesh Chennithala ने दी सख्त चेतावनी

Indian-origin Nithya Raman ने विरोध के बावजूद जीता Los Angeles Mayor चुनाव

US Governors और सांसदों ने भारतीय समुदाय के साथ मनाई Diwali, मंदिरों में जलाए दीये