Samrat Choudhary News : पूरा हो गया सम्राट चौधरी का प्रण! 21 महीने बाद प्रभू राम के सामने उतारेंगे पगड़ी

By अंकित सिंह | Jul 02, 2024

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सम्राट चौधरी ने अपनी पुरानी प्रतिज्ञा को याद करते हुए मंगलवार को कहा कि अब समय आ गया है कि वह अपनी पगड़ी उतारें और इसे भगवान राम के चरणों में रखें। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2022 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने के बाद, चौधरी ने पगड़ी पहनना शुरू कर दिया और कसम खाई कि वह पगड़ी को तभी हटाएंगे जब वह नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी से उतार देंगे। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश के बाद चिराग पासवान ने भी बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन, बिहार को लेकर कर दी यह बड़ी मांग

महागठबंधन गठबंधन के साथ "मतभेद" विकसित होने के बाद, नीतीश कुमार इस साल जनवरी में एनडीए गुट में वापस शामिल हो गए। नौवीं बार मुख्यमंत्री बनने से पहले, पिछले दस वर्षों में यह उनका पांचवां परिवर्तन था। इससे महागठबंधन सरकार गिर गई जिसके बाद राज्य में एनडीए सरकार बनी। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बीच चौधरी आज अयोध्या पहुंचेंगे। वह कल सिर मुंडवाकर राम मंदिर में अपनी पगड़ी रखेंगे। 

प्रमुख खबरें

भारत में Formula One की ऐतिहासिक वापसी! Mumbai Falcons के साथ शुरू होगी F1 Sim Racing

National Athletics में हरियाणा का दबदबा, 10 Medals और Asian Championship का टिकट पक्का

Iran-America टेंशन के बीच तेज हुई कूटनीति, Putin से मिलकर Pakistan पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

RCB की तूफानी जीत ने Delhi Capitals को रौंदा, IPL इतिहास में दर्ज हुआ दूसरा सबसे बड़ा Record