सैमसंग के मुनाफे पर 3 अरब डॉलर की चोट का अंदेशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2016

सोल। सैमसंग ने आज कहा कि गैलेक्सी नोट-7 स्मार्टफोन में विस्फोट के संकट की वजह से अगली दो तिमाहियों में उसने मुनाफे पर 3 अरब डॉलर से अधिक की और चोट लग सकती है। हालांकि, कंपनी ने उम्मीद जताई कि उसके अन्य फ्लैगशिप हैंडसेटों की बिक्री बढ़ने से इसका प्रभाव कुछ कम हो सकेगा। दो दिन पहले ही दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की दिग्गज ने तीसरी तिमाही के अपने परिचालन लाभ का अनुमान 2.3 अरब डॉलर कम किया था।

 

कंपनी के गैलेक्सी नोट-7 के संकट की शुरुआत में पहले इस हैंडसेट को बाजार से वापस लिया गया था। बाद में यह संकट इतना अधिक गहरा गया कि इसी सप्ताह कंपनी ने इस मॉडल को पूरी तरह हटाने की घोषणा की। तीसरी तिमाही में नुकसान के अलावा सैमसंग ने कहा कि नोट-7 को बंद करने के फैसले से बिक्री में गिरावट के असर से अक्तूबर-मार्च तिमाही में उसके मुनाफे प्रभावित होगा।

 

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई