सैमसंग चेयरमैन को हुई 18 महीने की जेल, अपने कर्मचारियों से मांगी माफी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2019

सोल। स्मार्टफोन और चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी सैसमंग इलेक्ट्रॅनिक्स ने बुधवार को अपने कर्मचारियों से माफी मांगी। कंपनी के चेरयमैन को यूनियन गतिविधियों को कमजोर करने में शामिल होने के कारण जेल के बाद माफी मांगी गयी है। चेयरमैन ली सांग-हून और कार्यकारी उपाध्यक्ष कांग क्यूंग-हून दोनों को 18 महीने की जेल हुई है। दोनों पर सैमसंग के ग्राहक सेवा इकाई में काम करने वाली यूनियन को कमजोर करने की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। 

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, सैमसंग समूह की प्रमुख अनुषंगी इकाई है। ली और कांग को श्रम यूनियन कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार दोनों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को यूनियन में शामिल कर्मचारियों के वेतन में कटौती तथा उनके बारे में निजी जानकारी हासिल कर उसका अपने हित में उपयोग किया। उन्होंने कर्मचारियों के ऊपर कर्ज, गर्भावस्था आदि जैसी जानकारी जुटाकर कर्मचारियों को प्रभावित करने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे, बाजार की अच्छी रही शुरुआत

कंपनी ने एक बयान जारी गलती को माना। बयान के अनुसार, ‘‘हम स्वीकार करते हैं कि कंपनी का श्रमिक संगठनों के प्रति विचार और समझ समाज की उम्मीदों के अनुरूप नहीं था।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘हम आगे मिलकर काम करने और श्रमिकों तथा प्रबंधन के बीच कर्मचारियों के सम्मान के आधार पर बेहतर रिश्ते की उम्मीद करते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी

मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA