Samsung Galaxy S27 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, 50MP कैमरा और 12GB RAM से होगी लैस

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 13, 2026

जल्द ही Samsung अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप लाइनअप Samsung Galaxy S27 सीरीज को लॉन्च की तैयारी करेगा। हालिए रिपोर्ट्स से पता चला है कि कंपनी इस सीरीज के चार मॉडल- Galaxy S27, Galaxy S27 Plus, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra को लॉन्च करेगी।

बता दें कि, सैमसंग की अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कुछ भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वैसे यह अपकमिंग डिवाइसेस Galaxy S27 और Galaxy S27 Plus बीआईएस पर सूची हुए हैं। इनकी कुछ ही डिटेल्स सामने आई है।

Samsung Galaxy S27 के संभावित स्पेक्स

टिपस्टर देबयान रॉय के अनुसार, Samsung Galaxy S27 स्मार्ट फोन में 6.3 इंच का FHD+ फ्लैट LTPO AMOLED पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz होगा। वहीं, सैमसंग के इन फोन्स में Exynos 2700 के साथ 12जीबी तक की LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज दिया जा सकता है।

इस फोन में 4,300 mAh की बैटरी 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा 50MP प्राइमरी (OIS सपोर्ट) 12MP अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x जूम) दिया जाएगा। वहीं, फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy S27 Plus के संभावित स्पेक्स

आने वाला Samsung Galaxy S27 Plus में 6.7-इंच का 2K फ्लैट LTPO AMOLED पैनल दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसमें 2700 चिपसेट, 12GB तक  LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज दिया जा सकता है।

अपकमिंग स्मार्टफोन में 4,900 mAh की बैटरी, 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी की बात करें, तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट वाला), 12MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो कैमरा (OIS सपोर्ट और 3X जूम) का सपोर्ट दिया गया है। फोन के फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy S27 और Galaxy S27 Plus लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy S27 सीरीज 2027 की जनवरी या फरवरी में लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं, इन स्मार्टफोन्स की कीमतों की बात करें, तो Samsung Galaxy S27 स्मार्टफोन 80 से 90 हजार की कीमत में लॉन्च किए जाएंगे। इतना ही नहीं, Samsung Galaxy S27 Plus को एक लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किए जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Manipur ST सूची से जुड़े प्रस्ताव पर Tribal Affairs Ministry ने RTI में जानकारी देने से किया इनकार

Punjab Electricity Bill: जुर्माने और ब्याज से छूट, 24 लाख परिवारों को 518 करोड़ की राहत

Varsha Gaikwad ने मुंबई की Local Trains में महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

26 November को लेकर Congress और INDIA गठबंधन का साझा प्लान, जमीनी आंदोलनों की बनी रणनीति