Samsung Galaxy Z Flip फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानिए सभी फीचर्स और कीमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2020

सैमसंग ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी  ज़ेड फ्लिप फोल्डेबल फोन में अल्ट्रा थिन ग्लास (UTG) का इस्तेमाल हुआ है जिसे कंपनी इनफफिनिक्स फ्लेक्स डिस्प्ले के नाम से बुलाती है। सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में 'फ्लेक्स मोड' है। कंपनी ने इसे गूगल के साथ मिलकर विकसित किया है। इसकी मदद से चुनिंदा ऐप्स स्पिल्ट स्क्रीन मोड में चलेंगे, जब स्क्रीन थोड़ा सा फोल्ड होगा। सैमसंग के इस फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज़ है। आइये जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता के बारे में...

इसे भी पढ़ें: बजट स्मार्टफोन Realme C3 लॉन्च, इसमें है 5000 एमएएच की बैटरी

Samsung Galaxy Z Flip के स्पेसिफिकेशन 

- सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। इसमें एक ई-सिम इस्तेमाल होगा और एक नैनो सिम कार्ड स्लॉट है। 

- सैमसंग का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है। 

- सैमसंग के इस फोन का प्राइमरी फोल्डेबल डिस्प्ले 6.7 इंच का है। यह फुल-एचडी (1080x2636 पिक्सल, 21.9:9, 425 पीपीआई) डायनमिक एमोलेड पैनल है। बाहर की तरफ 1.1 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 112x300 पिक्सल है और पिक्सल डेनसिटी 303 पीपीआई है। 

- फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज़ है।

- यह स्मार्टफोन 8 जीबी तक रैम के साथ आता है।

- सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यहां एक 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है और इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है। 

- Samsung Galaxy Z Flip में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

- सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है।

- कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस (ए-जीपीएस) शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: यह मोबाइल ऐप्स आपके फोन के लिए हो सकते हैं ''खतरनाक''

Samsung Galaxy Z Flip की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप की कीमत 1,380 डॉलर (करीब 98,400 रुपये) है। इस फोन की बिक्री 14 फरवरी से ही शुरू हो जाएगी। यह फोन मिरर ब्लैक, मिरर पर्पल रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। बाद में इस फोन का मिरर गोल्ड वेरिएंट भी आएगा।

प्रमुख खबरें

अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता बनर्जी, BJP को दी खुली चुनौती

Delhi High Court का आदेश, रेखा गुप्ता का आपत्तिजनक AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाएं

ठाणे में नवजात की तस्करी का भंडाफोड़, Home Guard जवान समेत 10 गिरफ्तार

West Bengal के SIR अधिकरण से जस्टिस बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा