By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 23, 2025
हाल ही में सैमसंग ने अपने XR Headset का टीजर लॉन्च किया है। कंपनी ने Samsung XR Headset का टीजर अपने गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट में जारी किया इसमें गैलेक्सी एस25 सीरीज की लॉन्चिंग हुई है। Samsung XR Headset के साथ मल्टीमॉडल एआई कैपेबलिटी मिलेगी यानी यह भी सभी तरह के एआई मॉडल को सपोर्ट करेगा।
Samsung XR Headset, Smart Glasses का टीजर
Galaxy Unpacked 2025 के इवेंट में सैमसंग ने XR हेडसेट को लेकर बताया है कि Samsung XR Headset के साथ मल्टीमॉडल एआई कैपेबलिटी मिलेगी यानी यह भी सभी तरह के एआई मॉडल को सपोर्ट करेगा। हेडसेट में आई ट्रैकिंग फीचर भी मिलेगा जो कि Apple Vision Pro में दिया गया है। इसमें LEDs और इंफ्रारेड समेत आई ट्रैकिंग फीचर भी मिलेगा जैसा कि Apple Vision Pro में दिया गया है। इसके साथ ही XR को हाथ के इशारे से भी कंट्रोल कर सकते हैं। सैमसंग XR हेडसेट के सहित कंपनी स्मार्ट ग्लास पर भी काम कर रही है।