सलमान खान की हिरोइन सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री को कहा अलविदा, इमोशनल पोस्ट लिखकर बताई वजह

By रेनू तिवारी | Oct 09, 2020

पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सना खान ने धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए शो बिजनेस से संन्यास की घोषणा की है। सना ने सोशल मीडिया पोस्ट करके बॉलीवुड से अलविदा करने की घोषणा की है।उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि वह अब "मानवता की सेवा करेगी और अपने परमात्मा के आदेश का पालन करेंगी। दंगल अभिनेता जायरा वसीम ने इसी तरह के कारणों से अभिनय छोड़ने का फैसला किया था। अब एक साल बाद सना खान ने सिनेमा की दुनिया को धार्मिक कारणों के कारण छोड़ने का फैसला किया हैं।

इसे भी पढ़ें: मराठी अभिनेता अविनाश खर्शीकर की दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई मौत

 

एक्ट्रेस सना खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने अपने बॉलीवुड को अलविदा करने के फैसले को 'सबसे खुशी का क्षण' बताते हुए लिखा क मनोरंजन उद्योग ने उन्हें 'प्रसिद्धि', 'धन' और 'सम्मान' दिया है। सना ने कहा लेकिन मेरी जिंदगी का लक्ष्य केवल क्या धन और शोहरत कमाना है। उन्होंने कहा कि आजकल मैं जिस चीज का अनुशरण कर रही हूं। उसके अनुसार जिंदगी केवल इन चीजों के लिए नहीं हैं।

सना खान ने समाजसेवा करने की बात कहते हुआ आगे लिखा कि  “क्या यह जरूरतमंदों और असहायों की सेवा में अपना जीवन व्यतीत करना हमारे कर्तव्य का हिस्सा नहीं है? किसी व्यक्ति को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह किसी भी क्षण मर सकता है? और उसके बाद उसका क्या होगा / वह और नहीं है? मैं इन दोनों सवालों के जवाब की लंबे समय से तलाश कर रही थी, विशेष रूप से दूसरा सवाल कि मेरे मरने के बाद मेरा क्या होगा?”

इसे भी पढ़ें: जब सिंदूर खेला में करण भर रहे थे बिपाशा बसु की मांग, एक्ट्रेस ने शेयर की दुर्गा पूजा की तस्वीरें

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि इन सवालों को टटोलते हुए  ऐसा एहसास हुआ कि "दुनिया में यह जीवन वास्तव में जीवन की मृत्यु के बाद की भलाई के लिए है" और यह कि "यह बेहतर होगा यदि दास अपने निर्माता की आज्ञा के अनुसार रहता है"और धन और प्रसिद्धि का पीछा करते हुए जीवन को खर्च नहीं करता है।

अल्लाह की आज्ञा का पालन करने की बात करते हुए सना खान ने आगे कई धार्मिक बाते लिखी है जिसे आप उनकी इस पोस्ट में पढ़ सकते हैं।   

दिव्या अग्रवाल ने टिप्पणी अनुभाग में लिखा, “जो कुछ भी आपको खुश करता है। आप एक सुंदर आत्मा हैं .. आप शुद्ध दिलवाली है, तब भी जब शोबिज के लिए काम कर रही थी और अब भी बेहतर है। तो खुश होकर आपको अपना रास्ता चुने। अल्लाह आपको खिर्सारी खुशियां दे .. अमीन। "

इरिधि डोगरा ने लिखा, “सना मेरी लड़की आपको बहुत प्यार और खुशी की कामना करती हूं कि आप पहले से ही एक व्यक्ति के रूप में आपके भीतर हैं। आज और रोज़ धन्य हो। ” मुज़म्मिल इब्राहिम ने टिप्पणी की, “आप जो कुछ भी करना चाहती हैं, उसमें मैं आपके अच्छे भाग्य और महान जीवन की कामना करता हूँ। अल्लाह हमें आशीर्वाद दे और हम सभी का मार्गदर्शन करे। ”

बिग बॉस में अपने कार्यकाल के अलावा, सना कई भाषाओं की फिल्मों में नजर आईं। उनकी सबसे लोकप्रिय आउटिंग शायद सलमान खान की जय हो है।

प्रमुख खबरें

Meta की Mega Deal: CRED में 8,550 करोड़ का निवेश, Kunal Shah संभालेंगे WhatsApp की कमान

मुकेश अंबानी का Jio और NSE ला रहे Mega IPO, Stock Market में 60 हजार करोड़ की हलचल

Tata Motors का EV सेक्टर में बड़ा दांव, 3400 Commercial Vehicles का मिला बंपर ऑर्डर

Reliance का मास्टरस्ट्रोक! Jio IPO की खबर से Share Market में तूफ़ान, निवेशकों के खिले चेहरे।